UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को संगमनगरी प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। मौसम जानकारों की माने तो 27 अप्रैल तक क्षेत्र में लू का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान45 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म हवाएं तापमान बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।
लू का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक मजदूरों के काम करने पर रोक लगाई गई है। वहीं 26 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में (UP Weather Today) बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हमीरपुर, आगरा और वाराणसी में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है।
READ MORE: योगी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव, अखिलेश ने ली चुटकी, पूछा- वो काला चश्मा…
भीषण गर्मी के चलते बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच रहता है, ऐसे में विभाग की ओर से लोगों को इस समय (UP Weather Today) घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। विभाग की मानें तो आने वाले दिन और गंभीर हो सकते हैं। यूपी में गर्मी का यह दौर अभी कुछ दिन और जारी रहेगा, लेकिन महीने के अंत तक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

