UP WEATHER TODAY. प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही थी. बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से थोड़ी राहत मिली थी. लेकिन अब फिर से लोगों को तेज गर्मी और तपिश का सामना करना होगा. आने वाले एक हफ्ते में पारा 5 से 7 डिग्री चढ़ने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें- काम बना कालः अचानक भरभराकर गिरी दुकान की दीवार, चपेट में आए 2 मजदूर, दोनों का हाल देख लोगों का दहल उठा दिल
बता दें कि 7 जून यानी आज से प्रदेश में मौसम सामान्य हो जाएगा, जिसकी वजह से फिर भीषण गर्मी का एहसास होने वाला है. 9 और 11 के बीच प्रदेश के अधिकत्तर हिस्सों में लू चलने की संभावना है. वहीं शनिवार की बात करें तो प्रदेश का सबसे गर्म शहर झांसी रहा. जहां 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा वाराणसी, उरई, फतेहपुर और बांदा में भी लोगों ने तपिश का एहसास किया.
इसे भी पढ़ें- पकड़ा गया पत्नी का कातिल, ईंट भट्ठे पर की थी हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पति
वाराणसी और प्रयागराज में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि गोरखपुर और आसपास के जिलों में यह 38 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.

