अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव पर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का पत्ता साफ होने वाला है। क्योंकि वहां की बहुसंख्यक जनता अब उनसे ऊब गई है। छोटी-छोटी टोली बनाकर लोग आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में आम जनता आतंकित है।
‘विकल्प की तलाश में पश्चिम बंगाल की जनता’
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में विधि व्यवस्था की संकट उत्पन्न हो गई है। ऐसे में वहां की जनता विकल्प की तलाश में है और इस बार एनडीए पश्चिम बंगाल में विकल्प बनकर सामने आई है। वहीं, पीएम मोदी द्वारा लगातार पश्चिम बंगाल के दौरे से भी माहौल बदल रहा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जिस तरह से आम लोगों से कनेक्ट होते हैं। यह बड़ी बात है।
बंगाल में एनडीए की सरकार बनने का दावा
उपेंद्र कुशवाहा ने पश्चिम बंगाल के पिछड़ापन का कारण ममता बनर्जी को बताया है। उन्होंने कहा कि, वहां का पिछड़ा समाज अब बदलाव चाहता है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में इस चुनाव में ममता बनर्जी का पत्ता साफ हो जाएगा और एनडीए की सरकार बनेगी।
महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे
वहीं, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के पास नहीं होने पर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल दलों ने मिलकर जिस तरह से बिहार और देश की महिलाओं के साथ छल करने का काम किया है। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। यह लोग नहीं चाहते कि देश की महिलाएं को प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 22 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालयो में इसके खिलाफ धिक्कार मार्च निकालेगी तथा कांग्रेस एवं राजद जैसे पार्टियों के चरित्र का पर्दाफाश करेगी।
दो चरणों में होगी वोटिंग
बता दें कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी अपने चरम पर हैं। पक्ष और विपक्ष की ओर से लगातार आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि 4 मई को परिणाम सामने आएगा।
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर बिहार की सियासत गर्म, सड़क पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष के खिलाफ बोला हल्ला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

