कुंदन कुमार, जहानाबाद। ‘जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है’ के नारे के साथ सवर्ण समाज के लोगों ने आज मंगलवार (6, अक्टूबर) को सवर्ण न्याय पदयात्रा निकाला। पदयात्रा में शामिल सवर्ण समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा बाबू वीर कुंवर सिंह कॉलोनी सरवां, मसौढ़ी से निकलकर लगभग 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर जहानाबाद समाहरणालय के समक्ष पहुंचा और प्रदर्शन किया।
यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन
इस प्रदर्शन का नेतृत्व करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई थी। महिला एवं पुरुष पुलिस के जवान मौजूद रहे। प्रदर्शन कर रहे सवर्ण समाज के लोगों ने साफ तौर पर कहा कि यूजीसी कानून को सरकार को हर हाल में वापस लेना होगा। प्रदर्शन के माध्यम से हम लोग केंद्र के नरेंद्र मोदी के सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर कानून वापस नहीं हुआ तो राजस्थान के तर्ज पर अन्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ कर देंगे।
आने वाले चुनावों में बीजेपी का होगा बुरा हाल
इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि, लगातार यूजीसी के खिलाफ हर जगह पर विरोध प्रदर्शन जारी है। हालही में राजस्थान में 800 किलोमीटर पैदल यात्रा निकाली गई। पैदल यात्रा में शामिल पदयात्रियों पर लाठी चलाई गई। वाटर कैनन से प्रहार किया गया। उन्होंने कहा कि, 400 का नारा देने वाले मोदी के दावा का लोकसभा में हवा निकाल दिया गया। इसी तरह से आने वाले चुनाव में भी बुरा हाल सवर्ण समाज के लोग करेंगे।
अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि सवर्ण समाज को परेशान करने के लिए यह कानून सरकार ला रही है, जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर भारी संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे, जिसमें मुख्य रूप से पुरुषोत्तम राज संजय सिंह, मनजीत सिंह, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंदन शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- तिरहुत स्नातक: RJD की रश्मि गौतम ने भरा पर्चा, आशीर्वाद सभा में उमड़ी भीड़ ने किया जीत का दावा

