अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना शहर के उमरी क्षेत्र स्थित पूजा क्रिटिकल केयर न्यूरो एंड ट्रामा हॉस्पिटल में सोमवार की देर रात इलाज के दौरान डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद हो गया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। पूजा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने मरीज के परिजन से मारपीट की जिससे शर्ट फट गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं।
READ MORE: अन्नदाताओं से धोखाधड़ी: 6 गांवों के 31 किसानों से 80 लाख की ठगी, खाली खाते का चेक थमाकर फरार हुए व्यापारी
इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं अस्पताल की ओर से कहा गया कि मरीज की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया गया। इसी निर्णय से नाराज होकर मरीज के परिजनों ने अभद्रता की और विवाद हो गया। घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल दोनों पक्ष मीडिया से बातचीत करने से बचते नजर आए।
READ MORE: खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच
जानकारी के अनुसार, उमरी निवासी सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रबंधक आर.बी. सिंह को न्यूरो संबंधी समस्या थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए डॉ. नितिन कुलश्रेष्ठ के पास पूजा हॉस्पिटल लाए थे। परिजन राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि मरीज को बिना समुचित जांच के काफी देर तक अस्पताल में रखा गया। राहुल सिंह के मुताबिक, बाद में बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग की गई। जब परिजनों ने इस पर असहमति जताई, तो मरीज को रेफर करने की बात कही गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

