इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से किसानों के साथ धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां दो शातिर व्यापारियों ने क्षेत्र के 6 गांव के 31 किसानों से करीब 80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। आरोपियों ने किसानों से भारी मात्रा में गेहूं और चना तो खरीद लिया लेकिन भुगतान के बदले उन्हें खाली बैंक खाते के चेक थमा दिए जो बाद में बाउंस हो गए। पीड़ित किसानों की शिकायत पर कटंगी थाना पुलिस ने दोनों सगे व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: ये चमत्कार नहीं तो और क्या? महिला के पेट में ‘काल’ के साथ पल रही थी मासूम जिंदगी, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने देखा कुछ ऐसा कि उड़ गए होश
6 हजार क्विंटल अनाज और खाली खातों के चेक
यह मामला कटंगी थाना क्षेत्र की है जहां अप्रैल महीने में व्यापारियों ने किसानों से अनाज खरीदा था। आरोपी व्यापारियों ने किसानों से करीब 6 हजार क्विंटल गेहूं और 150 क्विंटल चना खरीदा था। सौदा होने के बाद व्यापारियों ने किसानों को भरोसा जीतने के लिए 11 लाख रुपये और बची रकम के लिए 80 लाख रुपये का चेक थमा दिया। जब किसानों ने भुगतान के लिए चेक बैंक में लगाया तो खाता खाली होने के कारण बैंक ने चेक बाउंस कर दिया। इसके बाद जब व्यापारियों ने पैसे देने से हाथ खड़े कर लिए तो ठगे गए किसानों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
ये भी पढ़ें: MP में शिक्षकों पर TET की गाज: अगस्त में परीक्षा की तैयारी, 1.5 लाख की नौकरी दांव पर; SC जाएगी सरकार
राजा सिंह और सोहन लोधी पर केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए कटंगी थाना पुलिस ने दोनों आरोपी व्यापारियों राजा सिंह लोधी और सोहन लोधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने इस अनाज को कहां खपाया और किसानों के पैसे कैसे वसूले जाएंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

