प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन के बड़नगर थाना पुलिस द्वारा मोहर्रम जुलूस के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में अपराध क्रमांक 382/2026, धारा 110, 125(ए), 287, 288, 223(बी), 285, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

READ MORE: बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता 2000 की रिश्वत लेते ट्रैप: मीटर रीडर भी गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

23-24 जून की दरमियानी रात मोहर्रम जुलूस के दौरान जय स्तंभ चौक बड़नगर पर आरोपियों द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में एक वाहन (क्रेन की सहायता से) हवा में लटकाकर उसमें फटाके रखकर विस्फोट किया गया। फटाकों के कारण वाहन के कांच एवं अन्य वस्तुएं आसपास गिरीं, जिससे आमजन की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। घटना के समय क्षेत्र में भारी भीड़ मौजूद थी।

READ MORE: खाकी शर्मसार: शराब के नशे में धुत कोर्ट मुंशी ने थाने के सामने मचाया उत्पात, लड़खड़ाते हुए पहुंचा परिसर के अंदर 

पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपी शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरा खा, तपसील उर्फ तस्लीम उर्फ तस्लीम पिता नेहरू खा निवासी अडान मोहल्ला को हिरासत में लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है । बड़नगर पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों का जुलुस निकाला।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m