Rajasthan News: राजस्थान की गुलाबी नगरी में एक हथिनी को गुलाबी रंगना भारी पड़ गया है। विदेशी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा के एक फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर जानवरों के प्रति क्रूरता की नई बहस छेड़ दी है। इस मामले में अब टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की एंट्री ने विवाद को नेशनल लेवल पर पहुंचा दिया है।

क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि आर्ट फोटोग्राफर जूलिया ने हाल ही में 20 मार्च को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसमें एक हथिनी को चमकीले गुलाबी रंग से रंगा गया था। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने इसे बेजुबान जानवर के साथ टॉर्चर करार दिया।
चंचल की मौत ने पकड़ा तूल
गौरतलब है कि शूट में दिख रही हथिनी का नाम चंचल था। खबर निकलकर आई कि फरवरी में चंचल की मौत हो गई है। बस फिर क्या था, वन्यजीव प्रेमियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। लोग आरोप लगा रहे हैं कि हथिनी के शरीर पर लगाए गए केमिकल वाले रंगों की वजह से ही उसकी जान गई है।
हाथी मालिक और गांव वालों ने बताया सच
इस विवाद पर जब ग्राउंड पड़ताल की गई, तो कुछ अलग ही तथ्य सामने आए दरअसल हाथी गांव समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि यह फोटोशूट करीब एक साल पहले हुआ था। हथिनी की उम्र करीब 65-70 साल थी, जो हाथियों की औसत उम्र के हिसाब से काफी ज्यादा है। मालिक सदीक खान का दावा है कि चंचल को सिर्फ सामान्य गुलाल लगाया गया था और आधे घंटे के भीतर ही उसे साफ कर दिया गया था।
एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने लिखा PM को पत्र
दरअसल, इस वीडियो को देखकर अनुपमा फेम रूपाली गांगुली काफी आहत हुईं। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हाथी सवारी (Elephant Safari) पर रोक लगाने की मांग कर दी है। उन्होंने इसे जानवरों के साथ होने वाली मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना बताया है।
पढ़ें ये खबरें
- समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन: इन संभागों में 10 अप्रैल से होगी शुरुआत, बारदाने की समस्या का हुआ समाधान
- EOW की रेड में बड़ा खुलासा, बेनामी संपत्ति वाले SDPO की नौकरानी के पास भी मिला करोड़ों का खजाना, अब पूरा परिवार फरार
- रेलवे स्टेशन पर कोयला चोरी का वीडियो वायरलः रैक पर चढ़कर 2 दर्जन लोगों ने वारदात को दिया अंजाम, संगठित गिरोह सक्रिय
- किशनगढ़ मार्बल मंडी में हाहाकार, युद्ध के चलते 50% गिरा कारोबार, 70 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट
- LPG Crisis and Iran War: भारत के लिए राहत: एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किया पार, 6 अप्रैल तक पहुंचेगा मुंबई
