अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाए जाने के आरोप में उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों का विरोध किया और डीजीएम की गाड़ी रोककर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही विधायक डॉ. आर.के. दोगने मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बाद ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएं।
हरदा के राजमा चौक में बिजली कंपनी के ठेकेदार के कर्मचारी पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना मीटर बदले जा रहे हैं, जबकि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि घर पर ताला होने के बावजूद मीटर बदल दिए गए और विरोध करने पर कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया।
ये भी पढ़ें: काल बनकर दौड़ा निगम का कचरा वाहन: एक परिवार का बुझ गया चिराग, जिंदगी-मौत से जूझ रही दो जिंदगियां
प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने अधिकारियों से उपभोक्ताओं के साथ सहमति और संवाद बनाकर ही मीटर बदलने की बात कही। वहीं बिजली कंपनी के डीजीएम संजय यादव ने कहा कि शासन के गजट नोटिफिकेशन के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और जिन उपभोक्ताओं को रीडिंग पर संदेह है, उनके यहां टेस्टिंग मीटर लगाकर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: दो युवतियों पर कथित गौमांस तस्करी का आरोप: नहर में फेंकी बोरी, रोकने पर युवक को किया लहूलुहान
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

