आज संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी है. लेकिन आज भी सदन में विपक्ष के द्वारा हंगामा किया गया है. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में चीन का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था और राहुल गांधी की स्पीच के दौरान ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद हंगामे को बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था. इसके अलावा विपक्ष भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हंगामा कर रहा है. कुछ विपक्षी नेताओ ने हंगामा करते हुए स्पीकर के ऊपर पर्चे फाड़कर फेंक दिए, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है. कुल 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

क्या बोले राहुल?

बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में एक बार फिर डोकलाम का मुद्दा उठाया, जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद, संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने किसान, अडानी और एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी घबराए हुए हैं. जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी थी, कुछ बदला नहीं. वो किसी न किसी कारण दबाव में हैं, जो मैं जानता हूं, नरेंद्र मोदी जानते हैं. मोदी जी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया. उन पर भयंकर प्रेशर है.” कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी जी की इमेज का गुब्बारा है, जो हजारों करोड़ रुपए लेकर बनाया गया है, वो फूट सकता है.”

‘मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि उनकी इमेज…’

इतिहास में पहली बार एलओपी को प्रेसिडेंशियल एड्रेस में नहीं बोलने दिया गया है. यूएस के साथ ट्रेड डील में हिंदुस्तान के किसानों की मेहनत, खून पसीने को मोदी जी ने बेच दिया है. वो इसलिए बेचा है कि उन्होंने समझौता किए हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा, “सिर्फ आपके नहीं बेचा है, देश को बेचा है. इसीलिए मुझे वहां नहीं बोलने दिया गया. मोदी जी डरे हुए हैं, क्योंकि जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है अब वो उसे तोड़ने लगे हैं.”

‘अडानी पर जो केस है, असल में वो मोदी पर…’

राहुल ने नरेंद्र मोदी पर दबाव में होने का आरोप लगाते हुए कई मुद्दों का जिक्र किया. उन्होंने कहा,”अडानी जी पर यूनाइटेड स्टेट में एक केस है, वो मोदी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर का टार्गेट कर रहा है. दूसरा एपस्टीन फाइल है. अडानी पर जो केस है, वो असल में मोदी जी पर केस है. नरेंद्र मोदी पर ये दो प्रेशर प्वाइंट्स है.” राहुल गांधी ने कहा कि देश ये समझ रहा है कि प्रधानंमत्री ने समझौता किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m