आशुतोष तिवारी, रीवा। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला टीचर स्कूली बच्चे से पंखा करवा रही है, ताकि उनको गर्मी से राहत मिल सके। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के बजाय ऐसा काम कराया जा रहा है। वहीं शिक्षिका की इस हरकत के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे है।
यह पूरा मामला रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला पनासी का बताया जा रहा है। जिसमें प्रधानाध्यापिका वर्षा मांझी स्कूल परिसर में लीड लगाकर गानों में मग्न नजर आ रही हैं। जबकि एक छात्र उनके पास खड़ा होकर हाथ से पंखा चलाता दिखाई दे रहा है, ताकि उनको गर्मी ना लगे।
ये भी पढ़ें: भोपाल में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, 18 अप्रैल को प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
इस तरह छात्र से व्यक्तिगत काम कराना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी है। मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब देखना यह होगा इस हरकत पर आखिर महिला टीचर पर क्या और कब तक कार्रवाई होती है।

