Rajasthan Politics News: राजस्थान की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त उबाल आ गया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच जुबानी जंग अब सीधे अदालत के दरवाजे तक पहुंच गई है। सामाजिक बहिष्कार वाले बयान पर बेनीवाल ने सीधे कोर्ट जाने की चेतावनी दे दी है।

खाप पंचायतें भी ऐसा नहीं करतीं- हनुमान बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने मदन राठौड़ के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने साफ कहा कि यह देश सिर्फ और सिर्फ संविधान और कानून से चलता है। आज के इस आधुनिक दौर में जब खाप पंचायतें भी किसी का सामाजिक बहिष्कार नहीं कर सकतीं, तो फिर सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष ऐसी बात कैसे बोल सकते हैं? बेनीवाल के मुताबिक यह पूरी तरह से गैर-कानूनी और अमर्यादित है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बेनीवाल इस मामले को लेकर बिल्कुल भी मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे कानूनी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकीलों के लगातार संपर्क में हैं। जल्द ही मदन राठौड़ को एक बड़ा कानूनी नोटिस थमाया जा सकता है।
भाजपा को बेनीवाल की कोई जरूरत नहीं
दूसरी तरफ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी इस पर बेबाक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बेनीवाल पूरी तरह आजाद हैं और उन्हें प्रदर्शन करने का पूरा हक है। अगर वे अदालत जाना चाहते हैं, तो शौक से जा सकते हैं।
राठौड़ ने दो टूक शब्दों में कहा भाजपा को हनुमान बेनीवाल या उनकी पार्टी की कोई जरूरत नहीं है। जनता का आशीर्वाद ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी कई राज्यों में अकेले दम पर सरकार चला रही है, उसे किसी बैसाखी या सहारे की जरूरत नहीं।
बिगड़े बोल पर राठौड़ की नसीहत
मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल को राजनीति में मर्यादा में रहने की सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि विरोध करना विपक्ष का काम है, लेकिन भाषा गरिमापूर्ण होनी चाहिए। कुछ लोग अपनी शब्दावली इतनी बिगाड़ देते हैं कि सार्वजनिक जीवन में शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। भाषा ऐसी हो कि जब कभी आमने-सामने मुलाकात हो, तो सम्मान बना रहे।
राहुल गांधी पर भी कसा तंज
इसी बीच मदन राठौड़ ने पुष्कर में होने वाले कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सिखाना अच्छी बात है। लेकिन सिखाने वाला खुद भी तो उतना समझदार होना चाहिए। राहुल गांधी कैसे ट्रेनर हैं, यह पूरी दुनिया को अच्छे से पता है।
पढ़ें ये खबरें
- गर्दनीबाग के आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचेंगे रौशन आनंद, वहीं मनेगा रक्षाबंधन
- Nepal Flood: नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता, बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट, गंडक नदी के रास्ते आ रहा महाविनाश!
- वेल्लोर से अमित जोगी की मेडिकल बुलेटिन ! ‘एक समय था जब मुझे लगता था…
- मां की हत्या कर किचन में दफनाया शव: पुलिस के हाथ लगा आरोपी का फर्जी आधार कार्ड, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन से मिले अहम सुराग
- नाला पार करते समय बही 8 साल की मासूम, 1 घंटे बाद भी नहीं पहुंची मदद; प्रशासन पर उठे सवाल

