सतीश दुबे, डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा में दो दिन में मारपीट के तीन वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए शहर के अलग अलग स्थानों के ये वायरल वीडियो हैं, हालांकि पुलिस ने तीनों ही मामले में फरियादी की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
कोचिंग छात्रों के आपसी विवाद में मारपीट
पहला मामला श्रीराम कॉलोनी में कोचिंग सेंटर के बाहर का है जहां छात्रों के आपसी विवाद में मारपीट हुई एक छात्र बसंत रावत की करीब 10 नाबालिक छात्रों ने बेरहमी से मारपीट की वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने फरियादी छात्र बसंत की शिकायत पर नक्श शर्मा,नैतिक रावत,आशु गुर्जर,हरेंद्र रावत पर FIR दर्ज करते हुए आरोपी छात्रों को राउंडअप कर कार्यवाही की है।
6 से अधिक युवकों ने एक युवक से की मारपीट
दूसरा मामला जवाहर गंज गायत्री मंदिर रोड का है जहां घेराबंदी कर 6 से अधिक युवक एक युवक से मारपीट करते दिख रहे हैं मामले में पुलिस का दावा हे कि ये मारपीट भी कोचिंग सेंटर पर हुई मारपीट करने वाले छात्रों द्वारा की गई है फिलहाल राउंडअप हुए छात्रों से पुलिस की इस मामले को लेकर पूछताछ जारी है।
गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षो में विवाद और मारपीटः प्रतिमा लेकर थाने पहुंचा
आखिर लोगों में पुलिस का खौफ खत्म क्यों
वही तीसरा मामला अंबेडकर कॉलोनी का बताया गया है जिसमें पैसे के लेनदेन को लेकर बंधक बनाकर सुनील जाटव नमक युवक से चप्पलों से मारपीट की जा रही है आरोपी इतने बेखौफ दिखे कि मारपीट का वीडियो भी बना रहे हैं। हालांकि यह मामला 5 दिन पुराना है जिसमें पुलिस पहले ही राज वाल्मिक और बल्लू जाटव पर मामला दर्ज कर चुकी है। लेकिन 5 दिन बाद जब यह मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो अब चर्चा का विषय बन गया की आखिर लोगों में पुलिस का खौफ खत्म क्यों होता जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


