लवकुश बैरागी, आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि नगर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर दो अलग-अलग समूहों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है। विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे।

थाने के अंदर ही हाथापाई

खास बात यह रही कि एक पक्ष गणेश जी की प्रतिमा को साथ लेकर ही थाने पहुंच गया। वहीं, जब पुलिस दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थाने लेकर पहुंची, तो थाने के अंदर ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

पॉवर गॉसिप: मंच पर उपस्थिति-अनुपस्थिति से सियासी तस्वीरें तय… मंत्री-पूर्व मंत्री की रस्साकस्सी से उलझी गांठ…

पुलिस की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण पाया

इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में गणेश विसर्जन जुलूस को आगे बढ़ाया गया और गणेश जी की प्रतिमा का शांतिपूर्वक विसर्जन कराया गया। फिलहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।कोतवाली पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शनः भस्म आरती में हुए शामिल

रविन्द्र कुमार बोयट, ASP आगर मालवा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m