कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की कुशवाह समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर मचा सियासी विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। मुरैना में दिए गए बयान पर विरोध बढ़ने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से कुशवाह समाज से माफी मांग ली है। उन्होंने पत्र जारी कर कहा है कि यदि उनके किसी शब्द से समाज के किसी व्यक्ति को ठेस पहुंची है तो वे अपने शब्द वापस लेते हैं और उन्हें हुई पीड़ा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

पूछ-परख उसी की होती है,जो एक खूंटे पर बंधता है

दरअसल,हाल ही में मुरैना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि “कुशवाह समाज सदियों से बीजेपी के साथ रहा है, लेकिन बीच-बीच में इधर-उधर गुलाट खाता रहा है। जिससे आपकी विश्वसनीयता खंडित हुई है। पूछ-परख उसी की होती है,जो एक खूंटे पर बंधता है।”,तोमर के इस बयान के सामने आते ही कुशवाह समाज के कई संगठनों और लोगों ने इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ा विरोध जताया,सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

अजब MP का गजब पुलिस: मारपीट के पीड़ित परिवार को ही रातभर थाने में बैठाया, महिला

कुशवाह समाज के नाम एक पत्र जारी किया

विवाद बढ़ने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने आधिकारिक लेटरहेड पर कुशवाह समाज के नाम एक पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने लिखा कि हाल ही में भाजपा अध्यक्ष कमलेश कुशवाह के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में चर्चा के दौरान कही गई बातों से यदि किसी समाज बंधु को ठेस पहुंची है तो वे अपने शब्द वापस लेते हैं,पत्र में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि “कुशवाह और हम लोग एक-दूसरे के पूरक हैं। मैं जीवनभर कुशवाह समाज का सम्मान करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। मैं अपमान करने की बात सपने में भी नहीं सोच सकता। यदि मेरे किसी शब्द से किसी समाज बंधु को ठेस लगी है तो मैं उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।”,साथ ही उन्होंने समाज से सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की है।

घटनाक्रम पर विपक्ष भी हमलावर

विधानसभा अध्यक्ष के इस माफीनामे के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा और तेज हो गई हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष भी हमलावर है, जबकि भाजपा इस विवाद को माफी के साथ समाप्त मान रही है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा अध्यक्ष की इस सार्वजनिक माफी के बाद कुशवाह समाज की प्रतिक्रिया क्या रहती है और क्या इस विवाद पर पूरी तरह विराम लग पाता है।

टीआई से बनाए गए SI: ‘पॉकेट गवाह’ कांड में 3 साल का डिमोशन, हत्या से लेकर पॉक्सो

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m