वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उरकुरा रेलवे स्टेशन से महिला की जान बचाने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। महिला चलती ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय ने उसका हाथ खींचकर उसे बचा लिया।

दो बच्चों के साथ स्टेशन पहुंची थी महिला
जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। महिला को ट्रेन के सामने जाने से रोकने के लिए दोनों बच्चे लगातार प्रयास कर रहे थे। बच्चों ने स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय को भी महिला के बारे में जानकारी दी।
बच्चों की बात सुनकर स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाया
महिला बच्चों की बात मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने स्थिति को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला का हाथ पकड़कर उसे चलती ट्रेन के सामने जाने से रोक लिया।
पूरी घटना स्टेशन पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सामने आए वीडियो में स्टेशन मास्टर महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाते नजर आ रहे हैं।
देखें VIDEO
समय रहते बच गई महिला की जान
बच्चों की कोशिश और स्टेशन मास्टर की तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना के बाद स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय के इस प्रयास की चर्चा हो रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


