US Impressed By India Strength In Asia: भारत की ताकत पर अमेरिका ‘फिदा’ हो गया है। एशिया में भारत के बढ़ते प्रभुत्व को देखते हुए अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। एशिया में भारत की मजबूत स्थिति और बढ़ती ताकत को देखते हुए भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों (India-US Defence Relations) को और गहरा करने का फैसला लिया है। यह बात ‘अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति 2026’ (US National Defense Strategy 2026) के अमल पर सीनेट समिति को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कही गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ जिम्मेदारियां बांटने की नीति पर काम कर रहा है। भारत के साथ साझेदारी इसी रणनीति का एक मुख्य हिस्सा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच 10 साल के द्विपक्षीय रक्षा समझौते और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने के लिए एक विशेष समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अमेरिकी रक्षा अवर सचिव एल्ब्रिज कोल्बी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि रक्षा रणनीति से जुड़ी यह रिपोर्ट पिछले हफ्ते सीनेट समिति को भेजी गई थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस साल जनवरी में जारी की गई मूल ‘राष्ट्रीय रक्षा रणनीति 2026’ में भारत या क्वाड (Quad) समूह का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन अब इस अद्यतन (अपडेटेड) रिपोर्ट में भारत के साथ मजबूत होते रिश्तों पर विशेष जोर दिया गया है।

US में टैक्स फ्री दवाएं

बता दें कि अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के 20 देशों से आयात की जाने वाली कुछ विशेष दवाओं और उनसे जुड़े कंपोनेंट्स पर जीरो परसेंट टैक्स की घोषणा की है। इन दवाओं का इस्तेमाल दुर्लभ बीमारियों के इलाज में किया जाता है। फेडरल रजिस्टर में दुनिया के उन 20 देशों के नामों की लिस्ट जारी की है, जहां से आयात होने वाली विशेष दवाओं को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में भारत के अलावा 19 अन्य देश हैं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m