US Sanctions on Pakistani Companies Supplying Military Arms To Iran: भारत के साथ हमेशा गद्दारी करने वाले पाकिस्तान ने इस बार अपने आका यानी अमेरिका को भी नहीं छोड़ा। अमेरिका के टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप के पीठ पर खंजर घोंपते हुए गद्दारी कर डाली। पाकिस्तान की कंपनियों ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए गुपचुप ईरान को हथियारों सप्लाई की। पाकिस्तान के साथ-साथ हांगकांग की भी कंपनियों ने ईरान को हथियारों सप्लाई की। अब बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका ने ईरान, हांगकांग और पाकिस्तान से जुड़े 10 लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस एक्शन पर अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का कहना है कि यह कदम से ईरान की सैन्य सप्लाई चेन को निशाना बनाया गया है। यह कार्रवाई तेहरान की हथियार खरीद, रक्षा तंत्र और आर्थिक सहारे को कमजोर करने की चल रही बड़ी मुहिम का हिस्सा है। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि विभाग ईरानी शासन को किसी भी तरह का समर्थन बर्दाश्त नहीं करेगा और ईरान की मदद करने वालों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने का काम जारी रखेगा।

अमेरिका ने ईरान, हांगकांग और पाकिस्तान में मौजूद 10 लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है। इन पर ईरान के रक्षा मंत्रालय के लिए हथियार और हथियारों के हिस्से जुटाने का आरोप है। अमेरिका का कहना है कि नए प्रतिबंधों के जरिए उन लोगों और कंपनियों के लिए लागत बढ़ाई जा रही है, जिन्होंने ईरान की सैन्य खरीद में मदद की है। इससे पहले 2024 में बाइडेन प्रशासन ने भी ईरान के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के लिए मिसाइल और ड्रोन बनाने और उनके प्रसार में मदद करने वाली संस्थाओं को निशाना बनाया था।

रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची ईरानी करेंसी

अमेरिका की ताजा वित्तीय कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब मंगलवार को ईरान की करेंसी रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई. तेहरान में कारोबारियों ने एक अमेरिकी डॉलर के बदले 25 लाख से ज्यादा रियाल में कारोबार किया। युद्ध शुरू होने के बाद से रियाल लगातार कमजोर हुआ है। इससे पहले 2 सितंबर को यह 22 लाख रियाल प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंचा था।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m