Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 सितंबर 2026) की खबरों मे CISF जवान ने 4 साथियों को मारा; सुप्रीम कोर्ट बोला- कैंसर दवाओं की ऊंची कीमत नरसंहार जैसा; सोना-चांदी के दाम फिर गिरे; म्यांमार में हवाई हमले में 49 लोगों की मौत प्रमुख रहा।

1. CISF जवान ने 4 साथियों को मारा
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, CISF जवानों के बीच हुई आपसी गोलीबारी की घटना में कम से कम चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने कथित तौर पर अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक अधिकारी समेत चार CISF कर्मियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना कठुआ जिले के बसोहली की पहाड़ियों में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद CISF के एक हेड कांस्टेबल ने अपने साथियों पर गोली चला दी।
पढ़े पूरी खबर…….

2. सुप्रीम कोर्ट बोला- कैंसर दवाओं की ऊंची कीमत नरसंहार जैसा
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की ऊंची कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत ने दवाओं के प्राइस टू रिटेलर (PTR) और अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के बीच बड़े अंतर पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से पूछा कि जरूरी दवाओं को मूल्य नियंत्रण से बाहर क्यों रखा गया है। वहीं, केरल हाई कोर्ट ने भी सस्ती जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता को लेकर केंद्र सरकार की शक्तियों पर अहम टिप्पणी की है।

3. सोना-चांदी के दाम फिर गिरे
Business Desk- Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार यानी 29 सितंबर 2026 को भी जारी है। सुबह 8:20 बजे तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोना 4,166.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

4. म्यांमार में हवाई हमले में 49 लोगों की मौत
म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य में सेना के हवाई हमले से भारी तबाही मच गई। क्याउक्ताव टाउनशिप में एक स्थानीय बाजार के पास किए गए इस हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि 58 अन्य घायल बताए गए हैं। घायलों में 22 लोगों की हालत गंभीर है। इस हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि, घटना में हताहतों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
Shashi Tharoor पर Mallikarjun Kharge का तंज: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद शशि थरूर के बीच एक बार फिर हल्की-फुल्की नोकझोंक चर्चा में है। मंगलवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में खरगे ने थरूर पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ अंग्रेजी अखबारों में लेख लिखने तक सीमित न रहें, बल्कि पार्टी के धरना-प्रदर्शन में भी शामिल हों। उनकी इस टिप्पणी पर बैठक में मौजूद नेता हंस पड़े। (पूरी खबर पढ़े)
INDIA ब्लॉक की बैठक आज: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक आज दिल्ली में होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विपक्षी दल संसद में प्रस्ताव लाने और संयुक्त रूप से आगे की रणनीति तैयार करने पर भी विचार कर सकते हैं। (पूरी खबर पढ़े)
तेलंगाना CM ने भगवान शिव और राम पर विवादित बयान दियाः कांग्रेस शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी पर हिंदुओं को बांटने की राजनीति का आरोप लगा है. भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की गांधी परिवार और संघ परिवार संबंधी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा है कि भगवान शिव गरीबों के देव हैं और राम अमीरों के भगवान हैं. उन्होंने दावा किया कि संघ परिवार पर धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर भारत को बांटने का काम किया है. (पूरी खबर पढ़े)
US ने स्पेशल ड्रग्स पर भारतीय फार्मा सेक्टर को दिया राहतः अमेरिका ने भारतीय फार्मा कंपनियों को बहुत बड़ी राहत देते हुए भारत समेत 20 देशों से आयात होने वाली कुछ खास दवाओं और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले जरूरी चीजों पर कोई ‘एड वैलोरम’ टैरिफ हटा दिया है. ये कदम दुर्लभ बीमारियों, बांझपन, सेल और जीन थेरेपी, एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट्स और पशु दवाओं में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स पर लागू होगा. हालांकि, यह छूट भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली सभी दवाओं पर लागू नहीं होगी. (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


