US Midterm Election: अमेरिका मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फ्लोरिडा में मतदान किया। ट्रम्प पत्नी प्रथम महिला मेलानिया के साथ मतदान किया। यूएस मिडटर्म चुनाव के बीच जारी प्रचार में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों पर करारा निशाना साधा है। ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेताओं के व्यवहार को क्रूर और अशिष्ट बताया।
बता दें कि अमेरिका मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को झटका लग सकता है। सर्वे में ट्रंप के चुनाव हारने के संकेत मिले हैं। ईरान युद्ध और इमीग्रेशन को लेकर ट्रंप अपनों के ही निशाने पर है। इसके कारण उनकी लोकप्रियता का ग्राफ काफी तेजी से गिरा है।
इधर ओबामा चुनावों से पहले डेमोक्रेटिक मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। यह मध्यवधि चुनाव यह तय करेंगे कि अमेरिकी राजनीति में सत्ता का संतुलन किस और झुकेगा। ओबामा ने ओहायो में गर्वनर पद की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन और मिशिगन में सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की खूब तारीफें भी की। ओहायो में ओबामा ने रिपब्लिकन गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी पर एक चुनावी विज्ञापन को लेकर जमकर निशाना साधा। इस विज्ञापन में एक्टन की मां को दिखाया गया था। इसी विज्ञापन को लेकर ओबामा ने ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों के व्यवहार को क्रूर और अशिष्ट करार दिया। रामास्वामी पर तंज कसते हुए ओबामा ने कहा कि हाल के दिनों में हमने देखा है कि ऐसी कोई नहीं है जिसे वे पार नहीं करें। और ऐसा कोई निचला स्तर नहीं है, जिस तर वे न गिरें। इस विज्ञापन में एक्टन की मां डोना आर्थर, उन्हें झूठी बाती हैं और कहती हैं उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं। इसी विज्ञापन को लेकर ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी पर निशाना साधा है।
वहीं ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस विज्ञापन का बचाव किया है। ट्रंप ने कहा कि यह शर्मनाक है. उस मां ने कहा कि एमी एक्टन एक झूठी इंसान हैं। मुझे नहीं लगता कि आपको इस बारे में इससे बेहतर गवाही मिल सकती है।
बता दें कि मिशिगन में सीनेट और गवर्नर पद के लिए कड़े मुकाबले वाले चुनाव चल रहे हैं, ओबामा ने अल-सैयद को लेकर बात की। अल-सैयद सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के पूर्व अधिकारी हैं और रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व प्रतिनिधि माइक रोजर्स के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

