अमेरिका के मिसौरी राज्य से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है. मिसौरी राज्य में रविवार को एक स्काईडाइविंग विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के क्रैश होने से उसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई है. मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल के मुताबिक, हादसा बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ. बटलर शहर कैनसस सिटी से करीब 60 मील दक्षिण में स्थित है.
अमेरिका के मिसौरी के बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक स्काईडाइविंग विमान क्रैश हो गया. FAA और NTSB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों ने बताया कि मिसौरी के बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह लगभग 11:34 बजे टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक पैसिफिक एयरोस्पेस पी 650 विमान तकनीकी खराबी या अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मिसौरी हाईवे पेट्रोल के सार्जेंट जस्टिन इविंग ने AP को बताया कि 911 पर आग की लपटों में घिरे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली.

बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के प्रवक्ता ने स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स-4 को बताया कि मरने वालों में 11 स्काईडाइवर और विमान का पायलट शामिल था. ये सभी लोग स्काईडाइविंग मिशन पर थे और विमान उड़ान भरने के बाद निर्धारित ऊंचाई तक पहुंचने वाला था.
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान पैसिफिक एयरोस्पेस पी-750 मॉडल का था. यह विमान रविवार सुबह करीब 11:35 बजे बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था.
विमान के टेक-ऑफ करते ही क्रैश होने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी यात्री दम तोड़ चुके थे. मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार विमान में मौजूद कुल 12 लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

