देहरादून। उत्तराखंड के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होगी। इसकी जानकारी सांसद अनिल बलूनी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा होगी
सांसद अनिल बलूनी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि विगत जनवरी माह में मैंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके। मुझे अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करना है कि इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
READ MORE: तेल लेने गया ‘बाबा’ का जीरो टॉलरेंस! जमीन पैमाइश के लिए किसान से कानूनगो ने ली रिश्वत, सुशासन राज में ऐसे ही होता है काम?
सुविधाओं को नई गति देगा
सांसद अनिल बलूनी ने आगे कहा कि रामनगर के तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी कल से प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और वे इसका लाभ भी लेने लगे हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह कदम निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास और सुविधाओं को नई गति देगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

