गोविंद पटेल, कुशीनगर. जनपद के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक राजस्व कर्मचारी कथित रूप से किसान से खेत की पैमाइश के नाम पर पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो के सामने आते ही इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और किसानों में आक्रोश व्याप्त है.
इसे भी पढ़ें- ‘अगला नंबर ‘लाल टोपी’ वालों का है’, अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का करारा तंज, 2027 विधानसभा को लेकर किया बड़ा दावा
बता दें कि वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति कप्तानगंज तहसील में तैनात कानूनगो ओमप्रकाश पांडेय हैं. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक प्रशासन द्वारा नहीं की गई है. इसके बावजूद स्थानीय किसानों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि लंबे समय से पैमाइश जैसे कार्यों के लिए उनसे पैसे की मांग की जाती रही है.
किसानों का आरोप है कि बिना रिश्वत दिए उनका काम नहीं किया जाता और उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इस कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है. वायरल वीडियो ने इन आरोपों को और मजबूती दी है. मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी यदि चुनावी पर्यटन से…अखिलेश यादव ने KJMU अस्पताल की दुर्दशा पर योगी सरकार पर साधा निशाना, दावों की पोल खोलते हुए दिखाया आइना
स्थानीय लोगों और किसान संगठनों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो इस तरह की घटनाएं आगे भी जारी रहेंगी. फिलहाल, प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

