वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के दांडिया बाजार स्थित ‘होटल विंटेज इन’ में एक 29 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पानीगेट क्षेत्र निवासी गुलाम मुस्तफा खुर्शीद अहमद नैयर के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, वह समलैंगिक डेटिंग ऐप और व्हाट्सएप के जरिए भायली गांव निवासी एक युवक के संपर्क में आया था, जिसके साथ वह रात में होटल के कमरे में ठहरा हुआ था।

घटनाक्रम के मुताबिक, दोनों युवकों ने होटल में चेक-इन करने के बाद कमरा नंबर 304 लिया था। हालांकि, रात करीब 3 बजे बिजली गुल होने की वजह से उन्हें कमरा नंबर 302 में शिफ्ट किया गया। इसके बाद टॉयलेट में अचानक गिरने से गुलाम मुस्तफा की मौत हो गई। कमरे में मौजूद दोस्त ने तुरंत होटल प्रबंधन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को अंदेशा है कि युवक किसी नशे के प्रभाव में था, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही एसीपी अशोक राठवा और रावपुरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सयाजी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल अकस्मात मौत (Accidental Death) का मामला दर्ज किया है।

साथ ठहरे दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और मामले के सही तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें