कुंदन कुमार, पटना। वैशाली में पत्रकार मनीष सिंह के घर पर हुई छापेमारी को लेकर मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान मदन सहनी ने कहा कि, पत्रकार की किस तरह से शराब पीने की जांच की गई है। क्या हुआ है? इन सब बातों की जांच कराई जाएगी, और जो दोषी होंगे उनपर कारवाई होगी।

घटना से जुड़ा वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि वैशाली जिले के एक पत्रकार मनीष सिंह जिन्होंने डीएम ऑफिस में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था, उनके आवास पर कल देर रात अधिकारियों के साथ मद्य निषेध विभाग की पुलिस पहुंची और पत्रकार मनीष सिंह का ब्रेथ एनालाइजर जांच किया। जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं होने के बाद भी पुलिस उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है।

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कई पुलिस कर्मी ये कहते दिखाई दे रहे है कि लिखो अल्कोहल है। लेकिन महिला पुलिस कर्मी कह रही है नहीं। इस बात को लेकर भी दोनों में बहस होती दिख रहा है।

राजद ने भी पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल

वायरल वीडियो और पुलिस की कार्यशैली पर राजद ने भी सवाल उठाए हैं। राजद ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, CM तो CM! DM साहब भी कम नहीं! सबकी अपनी अपनी तानाशाही! अपना अपना हनक! बिहार में अफसरशाही की यह पराकाष्ठा है कि वैशाली DM कार्यालय के कथित रसोइया बहाली में भ्रष्टाचार की खबर उजागर करने वाले पत्रकार के घर अचानक पहुंची मद्यनिषेध पुलिस बल! शराब सेवन का आरोप लगाकर गिरफ्तार करना चाहती थी। लेकिन पत्रकार शराब नही पीता था।

सवाल करोगो तो परेशान किया जाएगा- राजद

राजद ने आगे तंज कसते हुए लिखा, आप आम नागरिक हैं, आपका काम केवल वोट देना है और अपने छोटे-मोटे योगदान से बिहार के अफसर और BJP JDU के सत्तारूढ़ नेताओं को अपने-अपने भ्रष्टाचार के द्वारा अमीर बनाना है, उनका भ्रष्टाचार और अहंकार सहते जाना है। सवाल करोगे तो आपको दबाया जाएगा, बेवजह परेशान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘लौंडा नाच कराने वाली पार्टी का भगवान ही मालिक’, जानें राजद पर क्यों भड़के मंत्री अशोक चौधरी