जालंधर. पंजाबवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें छेहर्टा से वाराणसी के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 17 जुलाई से शुरू होगा. ट्रेन का नाम संत रविदास एक्सप्रेस रखा गया है और इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा.
पहले इस ट्रेन को 12 जुलाई से चलाने की योजना थी, लेकिन रेलवे ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए इसकी नई तिथि 17 जुलाई निर्धारित कर दी है. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. इसी दिन जालंधर के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन प्रस्तावित है. निर्धारित समय के अनुसार छेहर्टा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस (14624) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहर्टा से रवाना होगी.
अमृतसर से बैठ सकेंगे यात्रीट्रेन 2:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी और 2:30 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह 7:25 बजे लखनऊ तथा दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वापसी में वाराणसी-छेहर्टा संत रविदास एक्सप्रेस (14623) प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी. छेहर्टा से वाराणसी के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब 17 जुलाई से शुरू होगा.
पहले इस ट्रेन को 12 जुलाई से चलाने की योजना थी, लेकिन रेलवे ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए इसकी नई तिथि 17 जुलाई निर्धारित कर दी है. ट्रेन का नाम संत रविदास एक्सप्रेस रखा गया है और इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा.
- बिना ट्रांजिट रिमांड दूसरे राज्य से आरोपी को नहीं ला सकती पुलिस, हाईकोर्ट ने हिरासत को बताया गैरकानूनी
- 2027 के महासमर की बिसात: दिल्ली में उत्तराखंड BJP कोर ग्रुप की महाबैठक आज, नड्डा-संतोष देंगे जीत का गुरुमंत्र
- आखिर किस ‘मेहरबानी’ से अटका तबादला? 24 अप्रैल को आया था ट्रांसफर ऑर्डर, फिर भी क्यों रिलीव नहीं हुए रेहटी TI
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना जमीन के उपयोग पर नहीं लगाई जा सकती रोक
- “15 साल से साथ हैं…”, CM योगी से मुलाकात के बाद भावुक दिखे फ्लिपकार्ट CEO, बताया आगे का मास्टर प्लान


