दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में 2 मिनीबस टैक्सियों की हुई एक भीषण सड़क टक्कर में कम से कम 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरपोरेशन के अनुसार, हादसा पश्चिमी केप प्रांत में प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गाम्का के बीच हुआ. इस बीच अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. 

यह हादसा केपटाउन से लगभग 380 किलोमीटर पूर्व में स्थित प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गामका के बीच N1 हाईवे पर हुआ. वेस्टर्न केप मोबिलिटी डिपार्टमेंट ने कहा कि इसके बाद एक SUV दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से टकरा गई.

दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, हादसा दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ. इसके बाद एक एसयूवी भी दोनों वाहनों से जा टकराई, जिससे हादसा और भीषण हो गया.

वेस्टर्न केप मोबिलिटी विभाग के अनुसार, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. उसी दौरान पीछे से आ रही एक SUV कार भी क्षतिग्रस्त मिनीबसों से आ टकराई। इससे हादसे ने भयावह रूप ले लिया.

एजेंसी ने कहा कि पश्चिमी केप में आपातकालीन सेवाएं और अधिकारी घटनास्थल का आकलन कर रहे हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बदल सकती है. उनके मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में लाखों लोगों के लिए मिनीबस टैक्सियां सार्वजनिक परिवहन का मुख्य साधन हैं और अक्सर इनमें जानलेवा टक्करें होती रहती हैं.

पुलिस ने बताया कि तीन पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस बीच अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. 

आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय अधिकारियों द्वारा दुर्घटना स्थल पर चलाए जा रहे बचाव अभियान और मलबे की जांच के बीच प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m