चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रही खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है. पंजाब कांग्रेस के संगठन प्रधान को लेकर वडिंग और चन्नी गुट ने अपनी जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक की, इस बीच नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ हुई बैठक के बाद हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थकों को स्पष्ट संकेत दे दिया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर किसी तरह का बदलाव नहीं होगा. यह स्पष्ट है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे.
चन्नी ने कहा संगठन के निर्णय का होगा सम्मान
खबर है कि बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है और हाईकमान का फैसला अंतिम होगा. उन्होंने राहुल गांधी को अपना नेता बताते हुए कहा कि संगठन के निर्णय का पूरी तरह सम्मान किया जाएगा. इससे पहले चन्नी और उनके समर्थक पिछले 15 दिनों से वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग को लेकर खुलकर मोर्चा खोले हुए थे. चन्नी गुट के लोग लगातार मांग कर रहे थे कि किसी तरह से प्रधान बदला जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चन्नी गुट से अलग से मुलाकात नहीं की. अब संसद सत्र के दौरान चन्नी और राहुल गांधी की संभावित मुलाकात की चर्चा है. वहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राहुल गांधी के जल्द पंजाब दौरे की भी संभावना जताई जा रही.
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर

