इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से एक वीडियो सामने आया। जिसमें श्रद्धालुओं और ट्रस्ट कर्मचारियों के बीच लात घूंसे और लाठियां चलते हुए नजर आई। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन और प्रशासन ने एक्शन लिया है। यहां के 5 कर्मचारियों सहित सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि संयम बरतते हुए दर्शन करें।

READ MORE: EXCLUSIVE: बूंद-बूंद पानी पर खूनी जंग! छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर किया अधमरा, देवरानी पर जेठानी की आंखों में मिर्ची झोंकने का आरोप

खंडवा के ओंकारेश्वर से मारपीट का LIVE वीडियो सामने आया। बताया गया कि वीकेंड पर भारी भीड़ के बीच रविवार शाम को ये पूरा घटनाक्रम हुआ। श्रद्धालुओं और ट्रस्ट कर्मचारियों के बीच लात घूंसे और लाठियां चलने के वीडियो में जानकारी सामने आई कि नोएडा – हरियाणा से आए श्रद्धालु ओंकारेश्वर में वनवे किए गए झूला पूल की तरफ से जाने की जिद कर रहे थे। ट्रस्ट कर्मचारियों द्वारा पुराने पूल की तरफ से जाने की बात कही गई। इसी बात को लेकर श्रद्धालु और ट्रस्ट कर्मचारियों के बीच बहस हुई और इसके बाद जमकर बवाल काटा गया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

READ MORE: किरायेदार बना दरिंदा: महिला को कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा; आंख में आई चोट

ओंकारेश्वर में मारपीट के इस मामले में बड़ी कार्रवाई भी सामने आई है। ट्रस्ट ने मारपीट करने वाले सुपरवाइजर और 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए इनकी सेवा समाप्त कर इन्हें बर्खास्त कर दिया है। मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं तो सहयोग करे और संयम बरतें। साथ ही ये भी कहा है कि अभद्र व्यवहार करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m