Anant Singh Viral Video: बिहार के बाहुबली और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान नाच-गाने का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके स्वागत में अनंत सिंह के समर्थक खुलेआम हथियार लहराते और नोट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में अनंत सिंह के साथ भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी नजर आ रहे हैं।
खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन
वायरल वीडियो गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव की है, जहां एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनंत सिंह पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उनके स्वागत में जैसे ही जातीय वर्चस्व को बढ़ावा देने वाला भोजपुरी गाना ‘रंगदार के भतार भूमिहार जी’ बजाया गया, उनके समर्थक गानों पर झूमते नजर आए और खुलेआम हथियार लहराने लगे।
नर्तकी पर पैसों का बारिश
घटना से जुड़े कई वीडियो और भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कार्यक्रम में कई महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। जो अलग-अलग गाने पर डांस कर रही थी। वायरल एक अन्य वीडियो में अनंत सिंह नर्तकी का डांस देख रहे हैं। अनंत सिंह के सामने डांसर पर नोटों की बारिश की जा रही है। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इन वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकम में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि कौन-कौन से लोग हथियार लहरा रहे हैं और उनके पास यह कौन-कौन से हथियार हैं।
सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह जातीय गाने पर हथियार का प्रदर्शन करवाने और नाच देखने व पैसे उड़ाने को लेकर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘इसमें बड़े अधिकारियों का हाथ’, विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने पर राजद का सरकार पर बड़ा हमला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

