शशांक द्विवेदी, छतरपुर। जिले के गौरिहार जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत खैरा कसार मौजा से प्रशासनिक भ्रष्टाचार की उजागर करती एक तस्वीर सामने आई है। यहां पदस्थ पटवारी का कथित तौर पर ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

जांच रिपोर्ट लगाने के एवज में ली घूस

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित से किसी मामले की जांच रिपोर्ट लगाने के एवज में पटवारी द्वारा कथित रूप से दो हजार रुपये की मांग की गई थी। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लेन-देन को लेकर बातचीत और रुपये दिए जाने का स्पष्ट दृश्य देखा जा सकता है। लल्लूराम डॉट काम इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

बड़ी खबरः अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने DIG और SP के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट

विभाग में मचा हड़कंप, जांच की उठी मांग

रिश्वतखोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पटवारी के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कड़े दंडात्मक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अब मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m