सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश का पानी घरों में घुसने और नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई सहायता न मिलने से व्यथित होकर एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने सीधे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को आड़े हाथों लेते हुए उनसे तीखे सवाल पूछे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
17 अगस्त महाकाल भस्म आरती: सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार; यहां कीजिए दर्शन
‘राधा’ नाम की यूजर
वायरल वीडियो में ‘राधा’ नाम की यूजर बेहद भावुक और आक्रोशित नजर आ रही हैं। उन्होंने जनता और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील करते हुए कहा, “दोस्तों, मेरी इस आवाज को विधायक तक पहुंचाइए। मैं अपने हर सवाल का जवाब लेने के लिए आज सामने आई हूं।” वीडियो सामने आने के बाद से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह मामला छाया हुआ है और लोगों के बीच इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि आखिर पीड़िता ने विधायक से किन-किन मुद्दों पर जवाब मांगा है।
प्रभावितों को राहत कब तक मिलती
फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर विधायक रामनिवास शाह या स्थानीय प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहे इन जनहित के सवालों पर विधायक जी क्या रुख अपनाते हैं और प्रभावितों को राहत कब तक मिलती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


