प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी बाजार में देर रात चोरों ने एक किराना और लोक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए दुकान के दो ताले तोड़कर लाखों रुपये के नगद और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसा चोर
जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदार स्वागत राम शिव ने थाना कुकदूर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि देर रात अज्ञात चोर दुकान के दोनों ताले तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखे करीब 50 हजार से 1 लाख रुपये नगद, एक मॉनिटर, मोबाइल से संबंधित सामग्री और अन्य स्टेशनरी सामान चोरी कर फरार हो गए।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले कैमरे में स्पष्ट दिखाई देता है, लेकिन बाद में दुकान के अंदर जाकर सीसीटीवी कैमरा बंद कर देता है, जिससे आगे की गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि दुकान से लगी दूसरी दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, हालांकि वहां चोरी नहीं हो सकी।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है, तो आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहेगा? स्थानीय लोगों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

