Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी (West Bengal, Assam, Tamil Nadu, Keralam and Puducherry) विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। इसके बाद 9 बजे से ईवीएम खुलेंगी। पहला रूझान सुबह 9 बजे से आने शुरू होंगे। 

काउंटिंग से पहले ममता-सुवेंदु की सीट भवानीपुर में जमकर बवाल हुआ। वहीं तमिलनाडु की सत्ता रूढ़ पार्टी डीएमके ने मतगणना शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि- हम आर्यवाद को उखाड़ फेंकने आए हैं।

बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा सीट भवानीपुर में काउंटिंग से पहले हंगामा हो गया। बीजेपी और टीएमस के एजेंटों में बहस हो गई है। मतगणना केंद्रों में घुसने को लेकर बहस हुई है. पुलिस से भी कहासुनी हो गई। जबकि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य के चार स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी बंद रहे। इससे पहले स्ट्रांग रूम की CCTV निगरानी को लेकर बीजेपी और टीएमसी ने भी सवाल उठाए थे।बिजली कटौती के मामले में पर चुनाव आयोग ने कहा है कि यह बिजली विभाग का मामला है।

 डीएमके का पोस्ट- हम आर्यवाद को उखाड़ फेंकने आए हैं

तमिलनाडु के चुनावी नतीजों से पहले सत्ताधारी DMK की IT विंग ने पोस्ट करते हुए कहा- हम द्रविड़वाद के वारिस हैं, जो आर्यवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने आए हैं

Vidhan Sabha Election Result 2026 Live: किस राज्य में बहुमत के लिए कितनी सीटें

  • बंगाल- 293, बहुमत का आंकड़ा- 148
  • असम- 126, बहुमत का आंकड़ा- 64
  • तमिलनाडु-234, बहुमत का आंकड़ा- 118
  • केरल- 140, बहुमत का आंकड़ा- 71
  • पुडुचेरी-30, बहुमत का आंकड़ा- 16

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 293 सीटें हैं। इन सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे। पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है।थ वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है। पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m