संदीप शर्मा, विदिशा। शहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब CBI की टीम ने बड़े ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर अचानक छापामार कारर्वाई की। यह पूरी कार्रवाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुए करोड़ो रुपये के नकली गोल्ड लोन घोटाले से जुड़ी हुई है। सीबीआई की टीम संदिग्ध ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों को खंगालने और पूछताछ करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: रोल नंबर-178… परीक्षा केंद्र पर छात्र बनकर पहुंची विधायक, कंचन तनवे अब इस काम में बनेंगी ‘मास्टर’

नकली सोना रखकर निकाला करोड़ों का लोन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक CBI की टीम ने विदिशा के ‘MP ज्वेलर्स’ और ‘कैलाश नारायण अमित कुमार ज्वेलर्स’ के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। आरोप है कि शातिर जालसाजों ने बैंक अफसरों के साथ मिलीभगत कर बैंक में नकली सोना गिरवी रखा औऱ उसके बदले में करोड़ों रुपये का गोल्ड लोन पास करा लिया।

ज्वेलर्स करता था वैल्यूएशन, बैंक बांटता था लोन

जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे सिंडिकेट में MP ज्वेलर्स की मुख्य भूमिका थी। इसी ज्वेलरी शॉप से सोने की शुद्धता का वैल्यूएशन कर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किया जाता था। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लोन बांट देती थी। मामला उजागर होने के बाद बैंक प्रबंधन पहले ही बैंक मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी को निलंबित कर चुका है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का हल्लाबोल: बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ DE दफ्तर का घेराव, पुलिस से तीखी झड़प, उग्र आंदोलन की चेतावनी

संदिग्धों से पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज

फिलहाल सीबीआई की टीम पकड़े गए आरोपियों और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस जांच के बाद शहर के कई और बड़े चेहरों के नाम सामने आ सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m