संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में रेत कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद डंपर में आग लगा दी गई और स्कॉर्पियों गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाने के पास की बताई जा रही है।

विदिशा के करैया खेड़ा गांव के पास देर रात दो रेत कारोबारी के बीच विवाद हुआ। विवाद में एक डंपर में आग लगाने और एक स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

ये भी पढ़ें: फाटक पर पार्किंग विवाद बना ‘पत्थर युद्ध’: रात के अंधेरे में दो गुटों ने किया पथराव, पुलिस ने दौड़ाया बल, थाना प्रभारी बोले कोई घायल तो हुआ नहीं

इस संबंध में जिले के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि कल देर रात विदिशा के करैया खेड़ा क्षेत्र में दो रेत कारोबारी के बीच आपस में विवाद हुआ और इसके बाद विदिशा बाईपास पर एक डंपर में आग लगा दी गई। साथ ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m