हेमंत शर्मा, इंदौर। उषा फाटक के पास पार्किंग विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले पत्थर, खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मौके पर मचे बवाल को शांत करने के लिए एमजी रोड, सेंट्रल कोतवाली और छोटी ग्वालटोली थाने का बल पहुंचा। पुलिस ने कई हुड़दंगियों को हिरासत में लिया, लेकिन थाना प्रभारी के ‘कोई घायल नहीं हुआ’ वाले बयान से भड़के लोग।
मीनाक्षी नटराजन मामला: 2025 के पुराने नोटिस पर कोर्ट का नहीं आया था कोई फैसला,
तीन थानों का बल पहुंचा मौके पर
सूचना मिलते ही एमजी रोड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल कोतवाली और छोटी ग्वालटोली थाने का बल भी बुलाना पड़ा। तीन थानों की पुलिस को एक पार्किंग विवाद शांत करने उतरना पड़े। यही बता देता है कि मामला कितना उग्र हो चुका था।
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई वोल्टेज ड्रामा: दिग्विजय और प्रभारी हरीश चौधरी के बीच तनातनी,
पुलिस की संवेदनशीलता पर भी सवाल
पुलिस ने मौके पर कई युवकों को हिरासत में लिया और स्थिति को काबू किया। लेकिन इसी बीच एमजी रोड थाना प्रभारी का विवादास्पद बयान सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं इसमें कोई घायल तो हुआ नहीं है। अब ऐसे में क्या पुलिस को किसी के घायल होने का इंतजार है या फिर जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है वह झूठा है। इस पूरे ही मामले में पुलिस की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

