विदिशा। मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखने वाला विदिशा रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है। पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत आने वाला विदिशा स्टेशन यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन है। यह स्टेशन विभिन्न प्रमुख शहरों से रेल संपर्क द्वारा जुड़ा हुआ है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यहां से आवागमन करते हैं।
READ MORE: कूनो में फिर गूंजी किलकारी: मादा चीता KGP12 ने 4 शावकों को दिया जन्म; भारत में संख्या हुई 56
विदिशा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान नवनिर्मित रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। स्टेशन की छत से अचानक पानी गिरने लगा, जिससे रात के समय स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
READ MORE: भोपाल में गुरुग्राम की ‘सिया’ जैसा हादसा: फीमेल राइडर आबिदा के साथ कार सवारों की बदसलूकी, पुलिस के एक्शन के बाद मांगी लिखित माफी
बारिश से बचने के लिए यात्री स्टेशन परिसर में मौजूद रहे, लेकिन छत से पानी गिरने के कारण उन्हें असुविधा हुई। नवनिर्मित स्टेशन भवन में बारिश के दौरान पानी गिरने की स्थिति सामने आने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



