विकास नामदेव, शमशाबाद (विदिशा)। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत मंगलवार को विदिशा के वात्सल्य स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदिशा पुलिस और स्कूल प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों, युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।

ये भी पढ़ें: उफनती पुलिया ने निगला, लेकिन मौत भी हार मान गई; एक को पेड़ ने बचाया, दूसरा बहकर 2 KM दूर किनारे लगा!

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नशामुक्ति का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वात्सल्य स्कूल के छात्रों ने नशामुक्ति विषय पर आधारित नाटक, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां दी। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

भोपाल रेंज DIG और विदिशा SP ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में भोपाल ग्रामीण रेंज के डीआईजी (DIG) राजेश चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विदिशा एसपी (SP) रोहित काशवानी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: कैदियों के खाने पर बड़ा सवाल: HC ने जेल प्रशासन को लगाई फटकार, जेल DG-DGP पर लटकी व्यक्तिगत पेशी की तलवार!

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। जीवन में सफलता पाने के लिए नशे से दूर रहना ही सबसे पहला कदम है। कार्यक्रम में स्कूल संचालिका देवना अरोड़ा, विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m