संदीप शर्मा, विदिशा। मधय प्रदेश में नशे की लत युवाओं की जान ले रही है। इसी से जुड़ा एक मामला विदिशा से सामने आया है जहां ड्रग्स के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। घटना माधवगंज की है जहां कपिल नाम का युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी आदर्श तिवारी मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने अपनी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि पुलिस चाहे तो ड्रग्स के नशे को रोककर युवाओं को मौत के मुंह से बचा सकती है। पुलिस को सभी जगह की जानकारी है कि किस जगह ड्रग्स बिक रहा है, लेकिन उसे रोकने में पुलिस सफल नहीं हो रही है। 

इसके अलावा जिला अस्पताल में पीएम के दौरान स्वीपर द्वारा 500 रुपए  मांगे जाने और उसके बाद जेब खर्च मांगे जाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। युवक का शव मिलने की मामले में कोतवाली टीआई आनंद राज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ था कि उसका नशे मुक्ति का इलाज भी किया जा रहा था। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m