कुंदन कुमार, पटना। बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बाढ़ से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन कई जगह पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। विजय चौधरी ने नेपाल में बारिश को लेकर भी चिंता जताई है। वहीं MLC चुनाव को लेकर एनडीए के भीतर चल रहे टकराव पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
…तो फिर बिगड़ सकते हैं हालात- डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने बताया कि पटना में चार जगहों पर नया उच्चतम जलस्तर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में इतना पानी पहले कभी नहीं आया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर नेपाल में फिर जोरदार बारिश हुई तो हालात बदल और बिगड़ सकते हैं।
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर कही ये बात
वहीं MLC चुनाव को लेकर एनडीए के अंदर चल रहे टकराव और नेताओं के बयानों पर विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ने मामले में कार्रवाई की है और रास्ता भी बताया है। पार्टी पूरे मामले को देख रही है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के संज्ञान में जो बातें आईं, उन्हें पार्टी के संज्ञान में लाया गया और विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया है। विजय चौधरी ने ललन सिंह के प्रयास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी को लग रहा है कि विवाद अब खत्म होने की ओर है।
राजीव रंजन बोले- जारी रहेगा जीत का सिलसिला
वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने नीरज कुमार-अनंत सिंह के विवाद में ललन सिंह द्वारा हाथ खड़े करने पर कहा कि, ललन सिंह ने कहा कि अब अनंत सिंह कोई बयान नहीं देंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर उनसे (अनंत सिंह) बात की है। अब इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप हो चुका है। उन्होंने कहा कि, निशांत कुमार पार्टी के नेता हैं, पार्टी के भविष्य हैं। नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं। पटना की सीट नीरज कुमार जीतेंगे। अच्छे अंतर से जीतेंगे। तीन बार उन्होंने यहां जीत दर्ज की है। जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- ‘बेटी को छुआ तो 24 घंटे में जेल’, सासाराम में विपक्ष पर बरसे CM सम्राट, बोले- यह बदला हुआ बिहार

