Bihar Marriage News: बिहार के वैशाली जिले से सोशल मीडिया के जरिए पनपी अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां खुशी कुमारी पर कई वर्ष छोटे युवक परदेशी कुमार के साथ इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि अपने जिगर के टुकड़ों को छोड़ कर प्रेमी के साथ चली गई। इस बीच गांव वालों ने दोनों को एक बगीचे में रोमांस करते पकड़ लिया तो बवाल हो गया। दोनों की जबरन शादी करा दी गई। युवक बार बार कहता रहा..’हम तो दोस्त है.. शादी नहीं करनी. माफ़ कर दो’ मगर पंचायत का फैसला साफ था.. इज्ज्त से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।

शादीशुदा और दो बच्चों की मां है प्रेमिका

गौर करने वाली बात यह है कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, प्रेमी की अभी शादी नहीं हुई थी। पूरा मामला जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खुशी कुमारी का परदेसी कुमार नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। इन दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। इस बीच बीते बुधवार (29 अप्रैल) को दोनों एक आम के बगीचे में मिलने पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों की नजर इस प्रेमी जोड़े पर पड़ गई।

ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

ग्रामीणों ने इन प्रेमी को पकड़ लिया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक कहासुनी और हंगामे के बाद ग्रामीणों ने पास के ही एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेमी के साथ रहना चाहती है खुशी

बता दें कि साल 2022 में खुशी कुमारी का शादी लंगा शुभई गांव निवासी राजीव पासवान के साथ हुई थी। दोनों से दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। वहीं, अब प्रेमी के साथ पकड़े जाने और शादी होने के बाद खुशी का कहना है कि वह अपने पहले पति के पास वापस नहीं जाएगी। वह परदेशी कुमार के साथ ही रहेगी।

शादी के बाद से था अफेयर- पति

दूसरी ओर महिला के पति राजीव पासवान ने भी अपनी पत्नी खुशी कुमारी को अपनाने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि, शादी के बाद से ही उनकी पत्नी का दूसरे लड़के के साथ अफेयर शुरू हो गया था। वहीं, अब जब दोनों पकड़े गए हैं और उन्होंने शादी भी कर ली है, तो वह अब उसे अपने साथ नहीं रखेंगे।

ये भी पढ़ें- बिहार की सियासत में आज से निशांत चैप्टर की शुरुआत, ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश के सुपुत्र