पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जहां आस्था और अंधविश्वास के बीच की रेखा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। नैनपुर ब्लॉक के धर्राची में चैत्र नवरात्र के दौरान खैरमाई मंदिर में नाग के दिखाई देने से गांव में हड़कंप मच गया।
READ MORE: MP में गौ माता पर अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, गोकशी का किया विरोध
चैत पंचमी के इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए और इसे माई का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना में जुट गए। ग्रामीण इसे सुख-समृद्धि का संकेत मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना बताकर अंधविश्वास से बचने की सलाह दे रहे हैं।
READ MORE: बस में महिला से अश्लील हरकत: असिस्टेंट प्रोफेसर की करतूत कैमरे में कैद, पुलिस ने की FIR
फिलहाल धर्राची गांव में नाग देव के इस दर्शन ने लोगों की श्रद्धा को और गहरा कर दिया है। लेकिन ये बहस भी छेड़ दी है कि ये आस्था है या अंधविश्वास ?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

