कासगंज। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, तेज रफ्तार दो बसो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करींब 36 यात्री घायल बताए जा रहे है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

36 से ज्यादा लोग घायल

यह पूरा मामला जिले के कोतवाली सोरों क्षेत्र का है। जहां कलेक्ट्रेट के पास मथुरा बरेली हाईवे पर राजस्थान रोडवेज और यूपी रोडवेज की बसें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनो बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, 4 लोगों की मौत

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्री गंगा स्नान के लिए सोरों शूकरक्षेत्र आ रहे थे। इस दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं करीब 9 घायलों को आगरा रेफर किया गया है।

इधर, घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह भरतपुर डिपो बस के चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।