Technology Desk : Vivo ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरफोन Vivo Buds लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें अपने IoT सेगमेंट के तहत पेश किया है। इन ईयरबड्स में 50 घंटे तक की बैटरी, Spatial Audio, AI Call Noise Cancellation और लो-लेटेंसी गेमिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo Buds की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 10 सितंबर से शुरू हो गई है। ग्राहक इन्हें Vivo India e-store, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। ईयरबड्स Nilgiri Green और Basalt Black कलर में उपलब्ध हैं।

50 घंटे तक की बैटरी

Vivo Buds की सबसे खास बात इसकी बैटरी है। चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 50 घंटे तक का कुल प्लेबैक देने का दावा करते हैं। वहीं, एक बार फुल चार्ज करने पर ईयरबड्स से 12 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है।

कंपनी के अनुसार, सिर्फ 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से करीब 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। कॉलिंग के लिए एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

10mm ड्राइवर और कस्टम EQ

साउंड के लिए Vivo Buds में 10mm High-Resolution Speaker Driver दिया गया है। कंपनी ने इसमें PU और हाई-रिगिडिटी PEEK मटेरियल का इस्तेमाल किया है। इससे बेहतर साउंड डिटेल और कम डिस्टॉर्शन मिलने का दावा किया गया है। ईयरबड्स में Mega Bass, Clear Voice और Clear High Pitch जैसे साउंड इफेक्ट्स मिलते हैं। इसके अलावा 10-बैंड कस्टमाइजेबल EQ भी दिया गया है, जिससे यूजर अपनी पसंद के अनुसार साउंड को सेट कर सकते हैं।

Spatial Audio का सपोर्ट

Vivo Buds में Spatial Audio फीचर भी मिलता है। इसमें Theater, Concert Hall, Studio और Live Concert जैसे चार मोड दिए गए हैं। हालांकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कम्पैटिबल Vivo डिवाइस की जरूरत होगी।

AI से बेहतर होगी कॉलिंग

कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने के लिए ईयरबड्स में Dual-Mic AI Call Noise Cancellation दिया गया है। कंपनी के मुताबिक AI और डीप लर्निंग तकनीक की मदद से यह आसपास के शोर को पहचानकर आवाज को ज्यादा साफ रखने में मदद करता है।

कंपनी का कहना है कि हॉर्न और हवा जैसी आवाजों को कम करने में यह सिस्टम मदद करता है। इसमें Cross-Flow Duct Design भी दिया गया है, जो हवा के शोर को कम करने के लिए काम करता है।

गेमिंग के लिए 42ms लेटेंसी

गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Vivo Buds में 42ms Gaming Latency दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 और Multipoint Connection मिलता है। इसकी मदद से यूजर एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।

हर ईयरबड का वजन करीब 3.8 ग्राम है और इसे IP54 रेटिंग मिली है। Vivo फोन के साथ ईयरबड्स को OriginOS के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती और यूजर ऑडियो कंट्रोल, EQ और Spatial Audio जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vivo Buds की कीमत और उपलब्धता

कीमत: ₹1,999
कलर: Nilgiri Green, Basalt Black
बैटरी: केस के साथ 50 घंटे तक
क्विक चार्ज: 10 मिनट में करीब 4 घंटे प्लेबैक
गेमिंग लेटेंसी: 42ms
कनेक्टिविटी: Bluetooth 6.1, Multipoint
रेटिंग: IP54
बिक्री: Vivo India e-store, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स