लुधियाना. पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी। पुरुष समेत महिलाएं भी उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग करने मतदान केंद्र तक पहुंच रही हैं सुबह 10:00 बजे तक कि अगर बात की जाए तो लगभग 10% वोटिंग हुई थी।
राज्य में कुल 13,937 पंचायतें है, जिसमें 1.33 करोड़ वोटर मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस बार पंचायत चुनाव के लिए मतदाता EVM मशीन नहीं बल्कि बैलेट पेपर के जरिए अपने प्रत्याशी का चुनाव करेंगे।
यहां दिखी गड़बड़ी
ब्लाक चोगावां अधीन आते सहरदी गांव भगूपुर बेट में रिटर्निंग ऑफिसर को लेकर गांव वासियों में रोष नजर आया। वहां गांव के लोगों ने मतदान शुरू नहीं होने दिया। लोगों की मांग है की रिटर्निंग ऑफिसर बदले जाएं। इसी तरह जगराओं के गांव डल्ली का पंचायत चुनाव रद्द कर दिया गया है। यहां चुनाव नही हो रहा है। इसके लिए आदेश लुधियाना डीसी और जिला प्रशासन ने दिए हैं। बता दें कि कुछ सरपंची प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए थे, जिन्होंने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की थी।

इस गांव से बैलेट पेपर हुए गायब
अमृतसर के गांव कोट रजादा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बैलेट पेपर गायब हो गया है। बैलेट पेपर खो जाने से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में आक्रोश है और वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि नए बैलेट पेपर मिलने के बाद वे दोबारा वोटिंग शुरू करेंगे। पहले बैलेट पूरे थे, अब कई बैलेट पेपर गायब हैं। कुल 425 वोटों में से करीब 100 वोट गायब हैं, प्रशासन आकर बैलेट पेपर पूरा कराएगा और फिर वोटिंग शुरू होगी।
- घर के बाहर जूते चप्पल उतारने की है आदत, तो मुसीबत में डाल सकती है ये …
- ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
- ईरान युद्ध को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ट्रम्प पर भड़कीं, कहा- अमेरिका ने विश्व पटल पर अपना प्रभाव खो दिया
- MBBS रिजल्ट में गड़बड़ीः हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान खुलासा, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण मिले गलत नंबर
- नीतीश सरकार को लेकर तेजस्वी यादव बोले- बिहार में लोकतंत्र नहीं, तंत्र-मंत्र की सरकार

