मोहाली. वारिस पंजाब दे के वर्करों द्वारा आज जेल में बंद सांसद अमृतपाल की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में एकजुट नजर आए हैं. रिहाई की मांग को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकारी रिहायश का घेराव करने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस द्वारा पार्टी के समर्थकों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने की कोशिश की. हालात को देखते हुए बड़े संख्या में पुलिस बल वहां पर तैनात किया गया था एक और पुलिस रोकने की कोशिश में लगी हुई थी वही अमृतपाल के समर्थक आगे बढ़ाने को हावी होते नजर आए हालत ऐसी कोई की पुलिस को वाटर कैनन करनी पड़ी.
इस दौरान मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर माहौल गरमा गया और पार्टी वर्कर चंडीगढ़ पुलिस से भिड़ गए हैं. मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड फैंक दिए. यहां उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया जिसका प्रदर्शनकारियों ने मुंह मोड़ दिया. इसके बाद बैरिकेडिंग तोड़कर वह चंडीगढ़ में घुस गए।
इस मौके पर अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के नेता मनप्रीत अयाली ने कहा कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए हैं. इस दौरान उनके द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग की जा रही है. अब देखना हैं कि इस आंदोलन का क्या असर पड़ता है.
- ‘लौह पुरुष’ की जयंती पर पीएम का बड़ा बयान, कहा- अखंड भारत का निर्माता, इनके बिना देश की कल्पना नामुमकिन
- 65 लाख का डाकघर गबन केस: मुख्य आरोपी की मौत के बाद सह-आरोपी को 4 साल की कैद, फर्जीवाड़े से जुड़े थे तार
- Sai Pallavi Sita Role: रामायण में माता सीता बनना आसान नहीं था, साई पल्लवी ने बताया कैसे खुद को किया तैयार
- ‘ज्ञानेश छिप रहे, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा’, जनमहाभियोग में बोले राहुल गांधी
- एक केस, दो जांच पर हाईकोर्ट का फैसला! विभागीय जांच पर लगाई रोक, महिला पुलिस अफसर को राहत

