रांची। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

12 सितंबर को तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने 12 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रांची में 3.3 MM बारिश, तापमान सामान्य से ऊपर

मौसम विभाग के 12 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार, रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-वज्रपात का दौर जारी रह सकता है।