शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
READ MORE: MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कॉलेजों में आपदा प्रबंधन और एनसीसी की ट्रेनिंग अनिवार्य, भोपाल में जारी है बिजली कटौती का दौर
रीवा और आगर-मालवा जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे मौसम और ज्यादा खराब हो गया है। वहीं कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।
READ MORE: 5 मई महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
वहीं कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया है।

