Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर और कोटपूतली-बहरोड़ समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान में मानसून और सक्रिय हो सकता है। इससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है। फिलहाल कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है, जबकि करौली, अलवर और जयपुर सहित कई जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश के करीब 30 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग का कहना है कि उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में आज से बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं 3 से 6 जुलाई के बीच प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मानसून का प्रभाव और मजबूत होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी 3 से 4 जुलाई के बीच आंधी और बारिश की शुरुआत हो सकती है, जबकि 3 से 6 जुलाई के दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं बूंदी जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और डीडवाना-कुचामन समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दायरा और बढ़ेगा। खासकर कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की भी संभावना है।
हालांकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। श्रीगंगानगर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक इन इलाकों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिक नमी के कारण उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे लालू प्रसाद यादव, महाअष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध पंडाल में परिजनों संग की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
- Haryana Top News : धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, सिटी बस सेवा प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, करनाल में कश्मीर जा रही बस पर पथराव, समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें..
- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, बिजली से लेकर बंदरगाहों तक सुरक्षा की कमान होगी मजबूत
- सावधान! अब मोमोज, चटनी और मिठाइयों में केमिकल रंग मिलाया तो खैर नहीं, यूपी में केमिकल कलर्स बैन
